अयोध्या उत्तर प्रदेश: सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप

अयोध्या:——
सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप।
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
बीकापुर विधानसभा अंतर्गत बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे से प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत जलालपुर बल्लीपुर बासुदेवपुर तक लाखों रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। बल्ली पुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे, राकेश तिवारी, माखनलाल, अशर्फीलाल, शुभम दुबे द्वारा गुरुवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताई गई। तथा जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत पत्र भेजकर ऑनलाइन शिकायत की गई। बताया कि सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने से सड़क की गुणवत्ता खराब हो सकती है। खाली बोरियों में खुली सीमेंट लाकर इस्तेमाल की जा रही है, सीमेंट की पैकिंग नहीं है। अन्य मानक भी ठीक नहीं है। सड़क निर्माण की जांच करके प्रधानमंत्री योजना की गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। बताया गया कि करीब चार करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क की कुछ दिन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शिलान्यास किया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਰਜਿ਼: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਇਕਾਈ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ

Fri Aug 11 , 2023
ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਰਜਿ਼: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਇਕਾਈ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 10 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਇਕਾਈ ਵੱਲੋ ਕੈੰਪ ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦ ਕਾਲਜ ਵਿਖ਼ੇ ਪੀ ਐਸ ਪੀ ਸੀ ਐਲ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਸ਼੍ਰੀ ਧਰਮ ਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਸੰਰੰਕਸ਼ , ਗੋਰਵ ਅਨਮੋਲ ਮਹਾਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement