उत्तराखंड: नगर पंचायत लालकुआं में भ्र्ष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया,

लालकुआं
रिपोर्ट:- जफर अंसारी

नगर पंचायत लालकुआं में भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल के नेतृत्व में तमाम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन के 29वे दिन क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दूरभाष पर उप जिलाधिकारी से वार्ता की एवं जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट 15 दिन के बजाय 8 से 10 दिन के भीतर भेजने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने बॉबी सम्मल एवं तमाम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इस दौरान लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है और यहां भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लालकुआं नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर युवा मोर्चा ने जो पहल की वह अत्यंत सराहनीय है और युवा मोर्चा की बदौलत ही यहां जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी द्वारा नामित एक वित्त अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) द्वारा नामित एक सहायक अभियंता तहसीलदार लालकुआं के नेतृत्व में भ्रष्टाचार की जांच करेंगे। उन्होंने कहा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने बॉबी सम्मल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि बॉबी की वजह से भ्रष्टाचार उजागर हो पाया है और भाजपा की जीरो टॉलरेंस की सरकार इस पर आवश्यक कार्यवाही करवाएगी। इधर बॉबी सम्मल ने कहा कि अब तक कई जनप्रतिनिधि से लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं क्षेत्र की जनता धरना स्थल पर पहुंची। वही विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता की और वह जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा जांच कराए जाने को लेकर दिए गए आश्वासन से संतुष्ट हैं जिस पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय है।

बाइट मोहन सिंह बिष्ट विधायक लाल कुआं

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम महिला पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

Fri Dec 16 , 2022
जयराम महिला पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वर्कशॉप में छात्राओं को स्केचिंग की तकनीक से अवगत करवाया गया। कुरुक्षेत्र, 16 दिसम्बर :  देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement