शिक्षा के साथ क्लिनिकल एक्सपोजर और रिसर्च को फोकस जरूरी: कुलपति प्रो. धीमान

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कॉलेज काउंसलिंग मीटिंग आयोजित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अध्यक्षता में कॉलेज काउंसलिंग मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत विश्वविद्यालय में हाल ही में नियुक्त हुए सभी नव चयनित सहायक प्रोफेसरों के परिचय सत्र से हुई,जिसमें शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक अनुभव की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर चिकित्सा सेवाएं और रिसर्च-ओरिएंटेड एकेडमिक कल्चर को मजबूत करना है। अध्यापन के साथ-साथ क्लिनिकल एक्सपोजर और रिसर्च गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जाए, ताकि विद्यार्थी अकादमिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ प्रैक्टिकल और इनोवेटिव सोच से भी जुड़ सकें। बैठक में कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता तथा आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
वेबसाइट विश्वविद्यालय की डिजिटल आइडेंटिटी
कुलपति ने विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वेबसाइट किसी भी यूनिवर्सिटी की डिजिटल आइडेंटिटी होती है। कहा कि वेबसाइट को स्टूडेंट-फ्रेंडली, इंफॉर्मेशन-रिच और यूजर-फोकस्ड बनाया जाना चाहिए, ताकि स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स समेत सभी को आवश्यक जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकें। कुलपति ने यह भी कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से अकादमिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य, उपलब्धियों और प्रशासनिक सूचनाओं का नियमित अपडेट होना आवश्यक है। इस अवसर पर उप कुलसचिव विकास शर्मा ने वेबसाइट में किए जा रहे विभिन्न बदलावों और तकनीकी सुधारों की जानकारी दी तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने को कहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिंगला भरथरी, हीर- रांझा, राजा नल दमयंती, वीर विक्रमाजीत के किस्सों की कुरुक्षेत्र में देखने को मिलेगी प्रस्तुति : डा. नरेंद्र सिंह

Sat Feb 21 , 2026
सबसे प्राचीन और परंपरागत विद्या सांग महोत्सव के 5 दिन में 24 सांगों की दी जाएगी प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 20 फरवरी : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पिंगला भरथरी, हीर- रांझा, राजा नल दमयंती, वीर विक्रमाजीत के किस्सों की […]

You May Like

advertisement