अम्बेडकर नगर:सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सभी के प्रयास से आगे बढ़ रही भाजपा—- सुमन पांडे

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सभी के प्रयास से आगे बढ़ रही भाजपा—- सुमन पांडे

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे ने आलापुर में की पत्रकारों से बातचीत

आलापुर अंबेडकरनगर– भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। सभी के सामूहिक प्रयास से प्रदेश एवं देश उन्नति के तरफ अग्रसर है भारतीय जनता पार्टी का कारवां भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे शनिवार को आलापुर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी से काफी अरसा पहले से जुड़ी सुमन पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद के दायित्वों का बाखूबी निर्वहन कर रही हैं। क्षेत्र की महिलाओं को भाजपा से जोड़ने एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने एवं जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनमानस को दिलवाने के लिए प्रयासरत भाजपा नेत्री सुमन पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही सभी लोगों का मान सम्मान सुरक्षित है भारतीय जनता पार्टी ने ही महिलाओं को हर जगह हर स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समान रूप से सभी को मिल रहा है भाजपा नेत्री सुमन पांडे ने दावे के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी मुद्दा विहीन विपक्ष हताशा में अनर्गल प्रलाप कर रहा है। उक्त मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया विश्व क्षत्रिय परिषद के जिला महासचिव जेपी सिंह भाजपा नेत्री मनोरमा पांडे आशुतोष सिंह नीरज सिंह सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जनता दरबार मे भूविवाद के आधा दर्जन मामलों की सुनवाई

Sun Sep 5 , 2021
जनता दरबार मे भूविवाद के आधा दर्जन मामलों की सुनवाई फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज(अररिया)फारबिसगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया। जिसमें भू विवाद से संबंधित आधा दर्जन वादों को वादी व प्रतिवादी के बीच आपसी सुनवाई की गई। इन मामलों में से एक मामला का भी निष्पादन किया गया।इस मौके […]

You May Like

advertisement