अमेरिका तथा अन्य देश अपने हर नागरिक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं : अभय चौटाला

अमेरिका तथा अन्य देश अपने हर नागरिक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं : अभय चौटाला।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मुख्यमंत्री के आगे पीछे कोई नहीं तो फिर 5 सौ – 5 सौ जवानों की सुरक्षा लेकर क्यों चलते हैं, अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर किया सवाल।
जो मुख्यमंत्री जनता की सुरक्षा नहीं कर सकता है, उसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं : अभय चौटाला।

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त : अमेरिका के विभिन्न राज्यों में जे.एम. डी. ग्रुप ऑफ कम्पनीज का सफल व्यवसाय कर रहे नरेंद्र जोशी ने भारत आगमन पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय चौटाला से विशेष मुलाकात की। इस मौके पर भारतीय नागरिकों तथा अमेरिका सहित अन्य देशों के नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
जोशी ने बताया कि वह पिछले करीब तीन दशक से अमेरिका के विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं। वह अमरीका, कनाड़ा, आस्ट्रेलिया व चीन सहित अनेकों देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने देखा है कि अमरीका सहित अन्य देश अपने हर नागरिक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। यहां तक कि कोरोना काल में भी देखा है कि अमरीका विदेशों में गए अपने नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर कितना चिंतित रहा है।
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार को किसी नागरिक की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री कहता है कि मेरा आगे पीछे कोई नहीं है तो मुख्यमंत्री स्वयं 500-500 सुरक्षा जवान क्यों लेकर चलता हैं। खुद की सुरक्षा में सारा प्रदेश लगा रखा है और जब लोगों की जानमाल की सुरक्षा की बात आती है तो कहते हैं कि अपनी हिफाजत खुद करो। जब प्रदेश का मुखिया ऐसी बात कहेगा तो जनमानस के मन में भय का माहौल पैदा होगा। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
चौटाला ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है कि सत्ता में बने रहने के लिए लोगों में भय का माहौल बना कर रखना और भ्रष्टाचार से लोगों को जमकर लूटना हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सरकार लोगों की सुरक्षा नहीं करेगी तो फिर लोग सुरक्षित कैसे होंगे। जो मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकता उसे एक पल के लिए भी इस पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं हैं। इस अवसर इनेलो प्रदेश सचिव सोनू शर्मा संगरौली, कुलदीप गोदारा, अशोक कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला से बातचीत करते हुए अमेरिका के व्यवसायी नरेंद्र जोशी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सच्चे अर्थों में बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है गुरुकुल

Thu Aug 10 , 2023
सच्चे अर्थों में बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है गुरुकुल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र-पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुकुल में पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति का महामहिम राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत ने किया भव्य स्वागत, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के राज्यपालों ने भी पूर्व राष्ट्रपति […]

You May Like

Breaking News

advertisement