Uncategorized

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

फिरोजपुर 04 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने श्री हनुमानजी चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। जगदीश मक्कड़, रष्पिंदर शास्त्री, भुवन जोशी, करण मोंगा और राजू खुंडिया, ने सुन्दर भजनों/भेटों को गायन किया।  इस दौरान पुजारी श्री रष्पिंदर शास्त्री जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्री राम भक्त हनुमान जी की महिमा अपरंपार है। उनका नाम लेने से मन को शान्ति मिलती है। वे बल बुद्धि और साहस के प्रतीक हैं और हर संकट से हमारी रक्षा करते हैं। श्री हनुमान जी की उपासना से व्यक्ति में शक्ति, बुद्धि, और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए, हर रोज़ आसपास के सभी लोगों को हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन में भाग अवश्य लेना चाहिए जिससे कि हमें प्रभु श्री राम और प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके । इस दौरान पर राजू ओबरॉय का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया गया। समस्त भक्तों ने जन्मदिन का बधाई गीत गाकर राजू ओबरॉय को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर समस्त श्री राम सेना, प्रवेश कुमार, संजीव हांडा, राजू ओबरॉय, संजीव नरूला, अजय ग्रोवर, राधिका पूजा हांडा, भूमिका और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel