धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने समाज कल्याण में अग्रसर अमृतवेला प्रभात सोसायटी फिरोजपुर

धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने समाज कल्याण में अग्रसर अमृतवेला प्रभात सोसायटी फिरोजपुर

फिरोजपुर 29 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने, समाज कल्याण, वातावरण की शुद्धता में अग्रसर मानव जीवन सबसे उत्तम जीवन कहलाता है। अमृत वेला प्रभात सोसाइटी फिरोजपुर पंजाब इसी उद्देश्य से नितप्रति दिन आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में सोसाइटी के सदस्यों ने भजन कीर्तन सत्संग कर प्रभात फेरी निकाली। वोहरा कॉलोनी में यशपाल अवस्थी लक्ष्मी टैंट वालों के निवास स्थान पर भजन कीर्तन किया गया। उपरान्त कपि ध्वज, श्री बाला जी के झंडे लेकर प्रभात फेरी निकाली गई, कॉलोनी निवासियों ने फूलों की वर्षा कर संगत का स्वागत किया।
शाम कुम्हार मंडी फिरोजपुर कैंट में रमेश कुमार, बाला रानी के परिवार में बेटी की शादी के उपल्क्ष में भजन कीर्तन किया गया। समाज में मिलजुल कर रहने, एक दूसरे का मान सम्मान ,सहयोग करने का संदेश दिया। कीर्तन में महन्त नारायण दास पाली, साजन वर्मा, कनु मोंगा, अरूण नंदा, प्रिंस चावला, जी ने सुंदर सुंदर भजन सुनाए। प्रभु जी को भोग लगाकर आरती कर प्रसाद बांटा गया। कीर्तन में डॉक्टर परमिंद्र सिकरी, साहिल चोपड़ा, परदीप चानना, दीपक जोशी, आशु, जस्सा, जीवन , शीला, अनिल कालिया, पंडित संजीव पांडे, मनमोहन स्याल, गुलशन चावला, सुनीता कटारिया, गीता बबूता, प्रियंका राजपूत ने अपना योगदान दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह ने 75 वर्षिय बूढ़ी औरत को किया मृत्यु घोषित,मृतक के आठ वर्ष बाद महिला पहुंची जिलाधिकारी दरबार

Wed Nov 30 , 2022
सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह ने 75 वर्षिय बूढ़ी औरत को किया मृत्यु घोषित,मृतक के आठ वर्ष बाद महिला पहुंची जिलाधिकारी दरबार आजमगढ़ थाना बरदह से एक बड़ी खबर दिल को झकझोर देने वाली आ रही है पीड़ित 75 वर्षीय एक बुढ़िया माँ चम्पा देवि पत्नी स्व अमहुत राजभर ने जिलाधिकारी आजमगढ़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement