लगातार पांचवें दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

कलयुग के प्रभाव से केवल सिमरन रूपी लाठी ही बचा सकती है: सचिन नारंग
फिरोजपुर 12 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार पांचवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम कुलदीप सिंह बने। कुलदीप सिंह ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, साजन वर्मा और मनमोहन स्याल ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने कहा कि हमारे मन में ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, चुगली बढ़ती जा रही है। ऐसा कलयुग के प्रभाव से हो रहा है। कलयुग के प्रभाव से केवल सिमरन रूपी लाठी ही बचा सकती है। सिमरन की शक्ति के बारे में बताते हुए सचिन नारंग ने कहा कि सिमरन की शक्ति आध्यात्मिक ध्यान, मन को शांत करने और अहंकार को नष्ट करने में निहित है। यह आत्मिक शक्ति जगाकर परमात्मा से मिलन का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर परमजीत कौर, रमनदीप सिंह, अंकुश सिंह, ग़ुरसीरत कौर, राम पाल जोशी, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, गुलशन चावला, मनोज गक्खड़, राम स्वरूप, दीपक जोशी, अजय ग्रोवर, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, संगीता चावला व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।