सिविल लाइंस में युवती से छेड़छाड़, एक आरोपी दबोचा

सिविल लाइंस में युवती से छेड़छाड़, एक आरोपी दबोचा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल लाइंस क्षेत्र के मिशन गेट के पास एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती के साथ कुछ मनचलों ने अश्लील हरकतें करने की कोशिश की, लेकिन युवती के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सुभाष नगर नेकपुर निवासी जतिन लिंटर और शटरिंग का काम करता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि महिलाएं बेखौफ होकर बाहर निकल सकें।
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा अब भी एक गंभीर मुद्दा है। हालांकि, पीड़िता के पिता की सतर्कता और साहस से यह साफ होता है कि यदि आम लोग जागरूक रहें, तो अपराधियों को सबक सिखाया जा सकता है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव सेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मलित हुए बरेली के पदाधिकारी

Wed Feb 12 , 2025
शिव सेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मलित हुए बरेली के पदाधिकारी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मंडल प्रभारी जिला प्रमुख दीपक पाठक शिव सेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रताप राव जाधव एवं नेता संसदीय दल श्रीकांत शिंदे जी का भव्य स्वागत किया। प्रदेश प्रमुख पश्चिमी […]

You May Like

advertisement