रेल यात्री को अलार्म चैन पुलिंग के नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान रेलवे की ओर से चलाया जा रहा

रेल यात्री को अलार्म चैन पुलिंग के नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान रेलवे की ओर से चलाया जा रहा है

फिरोजपुर 05 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

भारतीय रेलसे प्रतिदिन लाखों रेल यात्री सफर करते हैं। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षाके लिए प्रत्येक ट्रेन में अलार्म चैन की व्यवस्था होती है जो सभी कोचों में लगे हुए होते है। प्रत्येक रेल यात्री को अलार्म चेन पुलिंग के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। रेल यात्रियों को अलार्म चेन पुलिंग के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु फिरोजपुर मंडल में समय-समय पर ड्राइव चलाया जा जाता है। मंडल के रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट करके रेल यात्रियों को चेन पुलिंग के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।

अक्सर रेल यात्री अपनी सुविधानुसार, अर्थात जिस स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती है, उसके आते ही चेन खींच देते हैं या बिना वजह चेन खींचकर ट्रेन को रोक देते है। इससे ना केवल ट्रेन रूक जाती है बल्कि इसकी गति भी प्रभावित होती है। जिससे ट्रेनें देरी से चलती हैं और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब होता है। बिना उचित कारण के चेन खींचने पर 1000 रुपया जुर्माना या एक साल की कैद अथवा दोनों सजा का प्रावधान है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अलार्म चैन पुलिंग के मामले में रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 1152 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 4 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गयाI इस वित्त वर्ष के अप्रैल और मई माह के दौरान 164 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 46 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गयाI

ट्रेन में अलार्म चेन सिस्टम आपात स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए होती है। ट्रेन में चेन पुलिंग का कोई ठोस कारण हो तभी चेन खींचनी चाहिए, ट्रेन में किसी भी तरह की दुर्घटना या कोई आपात स्थिति पैदा हो।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेमकुंड साहिब यात्रा: ग्लेशियर खिसकने से यात्रा बंद,

Mon Jun 5 , 2023
सागर मलिक चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया जाएगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है। बता […]

You May Like

advertisement