भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक

नैनीताल, 22 फरवरी 2026 – आज भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य ने शिरकत की। नगर कांग्रेस कमेटी ने नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य एवं सह जिला अध्यक्ष उमेश टम्टा का फूल मालाओं और शाल पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर, इन्दर पाल आर्य ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीब मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना थी, जिससे लाखों परिवारों को रोजगार की गारंटी मिल रही थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना में छेड़छाड़ कर रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया है।

पीसीसी सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव भगत ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और गुंडागर्दी हावी है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष को दुश्मन समझ रहा है, जो गलत है। महिला अपराध में उत्तराखंड प्रदेश प्रथम स्थान पर है, जो शर्मसार करने वाली बात है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजान रजवार, पुष्पेश पांडे, हरेंद्र आर्य, लोकेश जोशी, उषा कननौजिया, सुमन आर्या, उमेश टम्टा, तुलसी बिष्ट, रचना, निशा बिष्ट, अनीता, राहुल पांडे, उमेश टम्टा, विकास आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के डॉ. सौरव विशाल को FAIMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी

Mon Feb 23 , 2026
जफर अंसारी हल्द्वानी/लालकुआं त्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि डॉ. सौरव विशाल को Federation of All India Medical Association (FAIMA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।डॉ. सौरव विशाल की यह नियुक्ति उनके निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा चिकित्सा क्षेत्र में […]

You May Like

advertisement