सहकार भारती के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सहकार भारती के आगामी 19 व 20 सितम्बर को दो दिवसीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को केशव कृपा संघ कार्यालय, बरेली में दोपहर 12:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सहकार भारती के मंडल अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री चौधरी छत्रपाल सिंह, बरेली महानगर अध्यक्ष धारा सिंह , जिला उपाध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता , बृजेश तिवारी, डॉक्टर रविंद्र कुमार, शीशपाल, श्रीमती योगेश कुमारी, श्रीमती डिम्पल गौड़, उपेन्द्र सिंह सिरोही, संतोष सिंह, पीलीभीत से जिलाध्यक्ष मुनेन्द्र पाल सागर, जिला महामंत्री नवीन अग्रवाल जिला महिला प्रमुख श्रीमती संगीता सिंघल, बदायूं के जिलाध्यक्ष संदीप सक्सेना, आदित्य भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। अभ्यास वर्ग में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता , प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे , प्रदेश संगठन प्रमुख क्रमवीर सिंह सहित मंडल एवं महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में अभ्यास वर्ग को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए सहकार भारती के जिला अध्यक्ष श्री चौधरी छत्रपाल सिंह जी ने बताया कि अभ्यास वर्ग का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सहकारिता के क्षेत्र में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं दायित्वों के प्रति प्रशिक्षित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण जी की दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारी शुरू

Mon Aug 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की एक सभा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में […]

You May Like

advertisement