साईं पब्लिक स्कूल फिरोजपुर शहर द्वारा करवाया गया वार्षिक खेल महोत्सव

साईं पब्लिक स्कूल फिरोजपुर शहर द्वारा करवाया गया वार्षिक खेल महोत्सव

फिरोजपुर 02 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

साईं पब्लिक स्कूल फिरोजपुर शहर की ओर से स्कूल प्रांगण में वार्षिक खेल महोत्सव करवाया गया। जिसमें समाज सेवक विपुल नारंग और सूरज मेहता प्रधान एंटी क्राइम एंटी नारकोटिक्स इंडिया विंग बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। मुख्य मेहमानों का स्वागत स्कूल की विद्यार्थियों ने किया ज्योति प्रचंड करके सलाना स्पोर्ट्स का आगाज किया गया।

समाज सेवक विपुल नारंग और सूरज मेहता ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को खेलों में रुचि रखनी चाहिए। तभी जाकर बच्चे नशों से दूर रहेंगे और इंन का मन पढ़ाई में लगेगा। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल सुनील मोंगा स्टाफ और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया और कहा कि किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को अगर किताबों, फीस, स्कूल की वर्दी में अगर जरूरत पड़े तो हम उसके लिए तैयार हैं।

साईं पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील मोंगा ने कहा कि हमारे स्कूल में विद्यार्थियों की खेलों में खास ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों को नशे आदि से दूर रहने की प्रेरणा दी जाती है और बच्चों का ध्यान पढ़ाई में लगता है। इसीलिए हमारे स्कूल का नतीजा 100% रहता है।
स्कूल में विशेष तौर पर पधारे श्री विपुल नारंग सूरज मेहता एवं प्रिंसिपल मनजीत सिंह का स्वागत किया और उन्हें स्कूल में पधारने पर धन्यवाद दिया।

इस मौके पर स्कूल के अध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में अच्छे मित्र हों तो जीवन स्वर्ग बन जाता है : डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा

Fri Dec 2 , 2022
जीवन में अच्छे मित्र हों तो जीवन स्वर्ग बन जाता है : डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 डॉ. सिन्हा जी के 95 वें वर्ष में प्रवेश करने पर जन्मदिवसोत्सव कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 2 दिसम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के शोध […]

You May Like

Breaking News

advertisement