
रायबरेली। अपना दल (एस) के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायबरेली जनपद के जिलाध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल अपनी टीम के साथ 15 जून 2026 को सुल्तानपुर पहुंचे। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल के नेतृत्व में रायबरेली से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव इंद्रेश विक्रम सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, छात्र मंच जिलाध्यक्ष यथार्थ उपाध्याय, सलोन विधानसभा अध्यक्ष कमलेश पटेल, श्रमिक मंच जिलाध्यक्ष रामजी पटेल, अर्चित पटेल, पवन पटेल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ता समागम में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।


