उत्तर बस्तर कांकेर, 05 जनवरी 2026/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आगामी 20 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी विकास निगम ने बताया कि अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए जिले के मूल निवासीयुवक-युवती जो अनुसूचित जाति वर्ग से हैं तथा उनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, आवेदन मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख 50 हजार से अधिक न हो। इच्छुक युवक युवती आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र तथा बैंक पास बुक आदि वांछित दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम, कलेक्टोरेट परिसर कम्पोजिट भवन के प्रथम तल कक्ष क्रमांक 06 में 20 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 जनवरी 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया‘ ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वैन को कांकेर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज हरी झण्डी दिखाकर रवाना […]