पंचायत सचिव की भर्ती हेतु आवेदन 05 दिसम्बर तक आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 नवम्बर 2025/ जिला पंचायत के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव के कुल 18 रिक्त पदों पर वर्गवार भर्ती के लिए आवेदन 05 दिसम्बर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन हेतु पात्रता, नियम व शर्ते, आवेदक की शैक्षणिक अर्हताएं, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी एवं आवेदन पत्र का विस्तृत विवरण जिला पंचायत कांकेर सहित सभी जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। साथ ही जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in में अवलोकनार्थ अपलोड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री लंगेह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Tue Nov 11 , 2025
कलेक्टर ने की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम व धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश महासमुंद 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की तैयारियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement