![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230214-WA0004-1024x768.jpg)
जनपद आजमगढ़ में इण्डस कम्पनी के टावरों से बैटरी चोरी करने वाले 15 अभियुक्तो की गिरफ्तारी के उपरान्त इन्डस कम्पनी के S.D.O. द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
➡ दिनांक 25-11-2022 को इण्डस टावर कस्बा फत्तेपुर से इण्डस कम्पनी के टावर से 24 बैटरी चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 245/22 धारा 457,380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर छानबीन की जा रही थी।
➡दिनांक 17.01.23 को ए0टी0सी टावर ग्रा0 बुन्दा (गम्भीरवन) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से अमरराजा कम्पनी की 02 बैटरी बैक (48सेल) अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0स0 29/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ ग्राम गोधौरा के इण्डस कम्पनी के टावर से एक्साइड कम्पनी का (GODAH) -24 सेल आज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया था। जिसके आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0स0 34/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
➡ग्राम राऊतमऊ के बीएसएनएल टावर के जनरेटर का सेल बैटरी , डाइनेमो , इन्वर्टर , बैटरी आदि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया जिसके आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0स0 47/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
➡ इस क्रम में बैटरी चोरी से सम्बन्धित जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 10 मुकदमें पंजिकृत किये गये थे। जिसमें थाना जनाहानागंज पर 02, थाना सिधारी पर 01, थाना अहरौला पर 01, थाना गम्भीरपुर पर 01, थाना रानी की सराय पर 01, थाना सरायमीर पर 01, थाना बरदह पर 01, थाना फूलपुर पर 01, थाना कन्धरापुर पर 01 मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
➡पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में उपरोक्त मुकदमो के अनावरण हेतु टीमें गठित कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर दबिश दी जा रही थी, व दिनांक 29.01.2023 को 15 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी थी।
➡ जिसके क्रम में *आज दिनांक 13.02.2023 को *इन्डस कम्पनी के O. S.D. लक्ष्मण राय द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (SOG टीम, सर्विलांस टीम व थाने की टीम)* के उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।