राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अस्थि विसर्जन दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अस्थि विसर्जन दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ब्रह्मसरोवर पर महात्मा गांधी का अस्थि विसर्जन दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

कुरुक्षेत्र, 12 फरवरी : गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश पट्टीकल्याणा जिला पानीपत तथा हरियाणा प्रदेश सर्वोदय मंडल द्वारा कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अस्थि विसर्जन दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजय श्रीवास्तव, गिरिराज तथा विकास ठवकर द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना से किया गया। उन्होंने कि आज के इस दिन पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थियों को भारत की प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया गया था। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर प्रतिवर्ष गांधी स्मारक निधि के सौजन्य से यह दिवस मनाते हैं। इसे सर्वोदय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य वक्ता जे.पी. मलिक ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी एक बहुत बड़े संत पुरुष थे। उन्होंने सत्य, अहिंसा, करुणा और त्याग के मार्ग पर चलकर पूरे देश को आजाद कराया और भारत के प्रत्येक लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। गांधी जी का जीवन नैतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा है कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।
सर्व सेवा संघ के न्यासी श्री अशोक कुमार शरण ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी हुई बहुत सारी बातों को सबके समक्ष साझा किया। उन्होंने चंपारण एवं खेड़ा में गांधी के आंदोलन एवं किसानों की जीत का उल्लेख भी किया। गांधी स्मारक निधि की न्यासी हेमलता रावत ने कहा ऐसा अद्भुत मानव ना उन से पहले कभी था और ना कभी होगा। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक लाइट हाउस की तरह थे जो प्रत्येक व्यक्ति को दिशा देने का कार्य करते थे l उन्होंने महात्मा गांधी जी की शहादत से संबंधित अनेकों बातों की जानकारी दी। गांधी स्मारक निधि के सचिव आनंद कुमार शरण ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांधीजी की सादगी से हमें अपने जीवन में प्रेरणा लेनी चाहिए। हम उनके सपनों का भारत बनाने में कामयाब हो सकते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर सुषमा ने गांधी विचार से युवाओं को जोड़ने की अपील की। हरियाणा प्रदेश सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हाल्दाना ने सर्वोदय विचार के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राकृतिक चिकित्सक विकास सक्सेना ने किया। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के भोजन की व्यवस्था गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के सौजन्य से हुआ। इस अवसर पर किरण शरण, सुनीता शर्मा, गिरिराज, विपिन कुमार, योगेंद्र प्रसाद यादव, बाली राम छोकर, सतपाल सैनी, राजेश मिश्रा, केहर सिंह एवं अनेक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया।
ब्रह्मसरोवर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अस्थि विसर्जन दिवस मनाते हुए एवं श्रद्धांजलि देते हुए तथा बच्चे प्रस्तुति देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद की राशि से कुल 60 जोड़ी बेंच डेस्क की आपूर्ति विद्यालय को की गई

Sun Feb 12 , 2023
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद की राशि से कुल 60 जोड़ी बेंच डेस्क की आपूर्ति विद्यालय को की गई। विधायक का लोगों ने धन्यवाद किया अररियामुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद की राशि से कुल 60 जोड़ी बेंच डेस्क की आपूर्ति विद्यालय को की गई। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement