सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधानसभा स्तरीय आयोजन प्रारंभ

कोंडागांव, 19 दिसम्बर 2025/ सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत कोंडागांव विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बड़े कनेरा रोड स्थित खेलो इंडिया सेंटर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया। इस आयोजन में कोंडागांव एवं माकड़ी विकासखंड से चयनित लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।  
इस खेल प्रतियोगिता में 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जा रही हैं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया तथा वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्लास्टिक से सड़क, पर्यावरण की सुरक्षा और विकास की नई डगर

Fri Dec 19 , 2025
महासमुंद जिले में अभिनव पहल, पीएमजीएसवाय सड़कों में प्लास्टिक का उपयोग महासमुंद 19 दिसंबर 2025/ महासमुंद जिला पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में एक अभिनव उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जिले में अब प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में उपयोग समुचित ढंग से उपयोग किया जा रहा है। […]

You May Like

advertisement