माकड़ी में दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर आयोजित

67 दिव्यांग बच्चों का हुआ पंजीयन

कोण्डागांव, 13 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में मंगलवार को विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय माकड़ी में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का मेडिकल बोर्ड द्वारा पूर्ण रूप से परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं का निर्धारण किया गया।
शिविर में कुल 67 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 30 बच्चों के प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच के बाद जारी किया गया। इसके अतिरिक्त 4 बच्चों को आवश्यक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कोडागांव रेफर किया गया। शिविर में सर्जरी, स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी सहित अन्य चिकित्सीय सेवाओं का चिन्हांकन किया गया।
दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, ब्रेल कीट सामग्री एवं अन्य सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में जिला मेडिकल बोर्ड डॉ श्री रुद्र कश्यप एवं  डॉ ख्याति साक्षी नेत्र विशेषज्ञ, डॉ आदित्य चतुर्वेदी , डॉ करुणा मेश्राम इंस्ट्रक्टर दिनेश कुमार साहू नेत्र सहायक महावीर मरकाम दिव्यांशु चंदवानी, श्री संकल्प लोनहरे उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान नेताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन

Thu Aug 14 , 2025
किसान नेताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन आजमगढ़।संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान पर जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान नेताओं ने किया जमकर धरना प्रदर्शन। अध्यक्षता कर रहे किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा बीजेपी सरकार की नीति व वैश्विक कृषि व्यवसाय कंपनियों के […]

You May Like

advertisement