वर्तमान में महिलाओं के लिए योग बहुत आवश्यक : विमलेश

वर्तमान में महिलाओं के लिए योग बहुत आवश्यक : विमलेश।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महिलाओं ने उत्साह के साथ किया योग।

कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : भारतीय योग संस्थान (पंजी.) दिल्ली के तत्वावधान में मंगलवार को कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में जिला स्तर पर 57 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद की ध्वनि के साथ हुआ। पुनीता शर्मा तथा अन्य साधिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विमलेश प्रिंसिपल महालक्ष्मी वरिष्ठ विद्यालय ने शिरकत करते हुए कहा के आज के समय में महिलाओं के लिए योग करना बहुत आवश्यक है। क्योंकि महिलाएं ही घर की सारी जिम्मेदारी संभालती हैं। अगर महिलाएं योग करेंगी तो वह अपने बच्चों तथा अन्य सदस्यों को भी योग के बारे में प्रोत्साहित करेंगी। इसलिए महिलाओं का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम में भंवर पाल सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सूक्ष्म क्रियाएं अनीता मालिक ने तथा आसन सुनीता, निर्मल तथा रीना ने करवाए। पुनीता शर्मा ने शरीर अंगों तथा उनके कार्यों के बारे विस्तार से जानकारी दी। ममता ने एक योग गीत प्रस्तुत किया। सुमन बाहरी ने भारतीय योग संस्थान के आरंभ से अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला प्रधान के.के. कौशल ने संस्थान तथा योग मंजरी के बारे बताया। उन्होंने भविष्य में एक और केंद्र खोलने की भी घोषणा की। मंच संचालन निशा द्वारा किया गया। अन्त में पुनीता ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। निशा ने शांति पाठ करवाया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
स्थापना दिवस पर योग साधिकाएं एवं पदाधिकारी तथा महिलाएं योग करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने 150 से अधिक बच्चों को किया सम्मानित

Tue Apr 11 , 2023
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने 150 से अधिक बच्चों को किया सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महात्मा ज्योतिबा फुले ने सबसे पहले भारत में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई : पवन मित्तल। कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : महान समाज समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement