अतरौलिया आज़मगढ़:स्वागत स्थल नहीं पहुंची जन विश्वास यात्रा,कार्यकर्ताओं में मायूसी, लगा जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा

स्वागत स्थल नहीं पहुंची जन विश्वास यात्रा,कार्यकर्ताओं में मायूसी, लगा जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें की उत्तर प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने व जन समर्थन प्राप्त करने के लिए जन विश्वास यात्रा का संचालन हो रहा है। हाल ही में प्रदेश के बलिया जिले से जन विश्वास यात्रा क्रमांक 5 का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। जिसका भाजपा लालगंज जिले में जगह जगह स्वागत कार्यक्रम तय था।
बता दे की स्वागत के इसी क्रम में अतरौलिया में रामपूजन सिंह चौक पर भाजपा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में स्वागत होना था, जिसके लिए शाम से ही सैकड़ों कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में उनके रामपूजन सिंह चौक स्थित आवास पर एकत्रित थे। शाम 5 बजे पहुंचने वाली रथ यात्रा के देर रात तकरीबन 8 बजे अतरौलिया पहुंचने की सूचना मिली, बावजूद इसके कार्यकर्ता रथ यात्रा के स्वागत के लिए डटे रहे।
परंतु यात्रा प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरौलिया पहुंचते ही रामपूजन सिंह चौक न जाकर मदीयापार मोड़ से ही गोपालपुर विधानसभा के लिए रवाना हो गई। हाथों में माला फूल लिए कार्यकर्ता स्वागत स्थल पर ही खड़े इंतजार करते रहे।यह हाल तब हुआ जब यात्रा के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष भाजपा लालगंज हनुमंत सिंह भी स्वागत की व्यवस्था देखने के लिए पहले ही स्वागत स्थल पर पहुंच चुके थे।
कार्यकर्ताओं को जब ज्ञात हुआ कि स्वागत स्थल से महज 50 मीटर आकर यात्रा निकल गई तो उन्हे काफी मायूसी हुई तथा उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी हर्षित सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए। आक्रोशित कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष समेत नेतृत्व को कोसते नजर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू ने समझा बुझा कर वापस लौट जाने का आग्रह किया तब जाकर कार्यकर्ता वापस लौटे। रथ यात्रा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, देवरिया जिले के पथरदेवा से विधायक व प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन्य नेता उपस्थित थे।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनोद राजभर, जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष भाजपा अतरौलिया सुनील पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य संतराम निषाद, अभिषेक सिंह सोनू, रमेश सिंह रामू, दिनेश मद्धेशिया, डा साधु सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मार्कण्डेय मन्दिर के महंत बने राम अवतार दास व ठाकुर द्वारा उमरी के महंत बने विजय दास

Thu Dec 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- रत्नदक्ष चिट्ठा मन्दिर के महंत व षडदर्शन साधुसमाज के कार्यालय सचिव महंत अरविंद दास के आस्कमिक निधन और प्रभु श्री चरणों में विलीन होने के बाद उनके निमित रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग एवं रस्म पगड़ी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement