प्रयास द्वारा विद्यार्थियों के साथ शहर में निकाली चौथी जागरूकता पैदल यात्रा

प्रयास द्वारा विद्यार्थियों के साथ शहर में निकाली चौथी जागरूकता पैदल यात्रा,
नशे के दुष्पिणामों का ज्ञान आवश्यक : डॉ. अशोक कुमार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

अंबाला :- नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में जुटी प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुख्य शाखा के विद्यार्थियों के साथ छावनी की गलियों में चौथी पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व प्रयास संस्था के संयोजक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के प्रकोप, दुष्परिणाम और न्याय प्रणाली बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जनता का सहयोग अत्यावश्यक है। सबसे पहले तो हमे इस नशे के दुष्पिणामों का ज्ञान होना चाहिए और विधि द्वारा निर्धारित दंड बारे भी जानकारी हो ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसे बुरे कार्य न करे। इस जागरूकता अभियान में शाखा अंबाला के प्रधान डॉ. सुरेश देसवाल ने विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया। डॉ. सुरेश देसवाल ने कहा कि प्रयास संस्था हरियाणा प्रान्त को नशा मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सभी को एक साथ इस बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आना होगा। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश ने डॉ. अशोक कुमार वर्मा और डॉ. सुरेश देसवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है. इस अवसर पर प्राध्यापक हंस राज, परमिंद्र कौर, डॉ. सोनिका, अंजू खेड़ा, कुंतल, जसवंत सिंह, अदिति शर्मा, कुलबीर सिंह, काली चौहान, सुकरम पाल, ललित शर्मा, शुभम और विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया।
विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा।
विद्यार्थियों के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदल यात्रा निकालते प्रयास के पदाधिकारी।
विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सहारे चुनावी नैय्या पार लगाने में जुटी आप

Tue Feb 23 , 2021
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सहारे चुनावी नैय्या पार लगाने में जुटी आपलोकेशन :- लालकुआँरिपोर्टर :- जफर अंसारी एंकर :- पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सहारे उत्तराखण्ड आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की नैया पार लगाने में जुटी आम आदमी पार्टी जिसका लालकुआँ विधानसभा से आगाज करते हुए 26 फरवरी को […]

You May Like

advertisement