हरियाणा: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महिला अध्ययन शोध केन्द्र द्वारा गांव किरमिच एवं बारना में स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महिला अध्ययन शोध केन्द्र द्वारा गांव किरमिच एवं बारना में स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता शिविर आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 22 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केन्द्र द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा सितम्बर महीने में मनाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत अडोप्ट किये गए दो गांवों किरमिच एवं बारना में स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं तथा किशोरियों को उचित पोषण तथा खाना पकाने के सही तरीके की जानकारी दी गई।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग से प्रो. तरविंदर जीत कौर ने संतुलित आहार की महत्ता बताते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक आहार में दालें, सब्जियां, फल एवं दूध से बने पदार्थ शामिल करने चाहिए ताकि हमारे शरीर की हर प्रकार की जरूरत पूरी हो सके। इनसे हमें प्रोटीन, कैलोरी के अतिरिक्त सभी प्रकार के विटामिन एवं मिनरल मिलते है। उन्होंने कहा कि हमें मौसम के अनुसार आने वाले फलों एवं सब्जियों को सेवन करना चाहिए। उन्होंने दालों एवं चावल को धोने, भिगोने व पकाने का सही -ढंग बताया। चावल के पानी में पाये जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी व सब्जियों विशेषकर हरी सब्जियों का महत्व बताया। हरी सब्जियों को धोने, काटने व पकाने के सही तरीके से ग्रामीण महिलाओं को अवगत करवाया।
प्रो. तरविन्दर ने किशोरियों व महिलाओं में आमतौर पर पायी जाने वाली समस्या एनीमिया के बारे में भी बातचीत की तथा इसके जोखिम को समझाया। उन्होंने अनीमिया के लक्षणों एवं इसको दूर करने के उपायों की चर्चा करते हुए कहा कि सांस फूलना, थकान होना इसकी आम पहचान है। आयरन युक्त फलों एवं हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल किया जाना चाहिए, लोहे की कढ़ाई में खाना पकाना चाहिए तथा समय-समय पर रक्त की जांच करवानी चाहिए। यदि हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम है तो आयरन की गोलियों का भी सेवन किया जा सकता है। जागरूकता शिविर में केन्द्र की डिप्टी डायरेक्टर प्रो. वनीता -ढींगरा ने आस-पास के वातावरण की स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी। डॉ. वंदना दवे ने संतुलित जीवन तथा व्यायाम के महत्व की चर्चा की। इन दोनों शिविरों में गांवों की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में चल रही जयश्री शारदा रामलीला में दिखाया राम जन्म

Thu Sep 22 , 2022
कुरुक्षेत्र में चल रही जयश्री शारदा रामलीला में दिखाया राम जन्म। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 22 सितंबर : स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में बुधवार रात्रि जयश्री शारदा रामलीला ड्रामाटिक क्लब द्वारा श्रवण लीला एवं श्रीराम जन्म के दृश्य दिखाए गए। […]

You May Like

advertisement