विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन
बदायूँ : 10 अक्टूबर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं माननीय जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के निर्देशनुपालन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा शुक्रवार को जिला पुरूष चिकित्सालय, बदायूँ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में मानसिक रोग को आम-जन मानस को गहराई से समझाने के लिए नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया जिसमें हसी मजाक के माध्यम से मानसिक रोगों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विस्तार पूर्वक मानसिक रोग के विषय पर आम-जनमानस को जानकारी प्रदान करायी गयी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, शिव कुमारी द्वारा बताया गया कि आम-जन मानस में कार्य की अधिकता एवं अधिक सोच विचार करने खान-पान का ध्यान न रखने के कारण मानसिक रोग उत्पन्न होता है। कार्यक्रम में बताया गया कि ऐसे मानसिक रोग को कम करने के लिए मानसिक रोग सम्बन्धी कार्यक्रम समय-समय पर जनपद में जगह-जगह पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे आम-जन-मानस में होने वाले दुष्परिणाम से मुक्ति मिल सके।
मानसिक रोग चिकित्सक, डॉ0 सर्वेश कुमारी द्वारा मानसिक रोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि यह एक बीमारी है जिसमें व्यक्ति को अलग-अलग प्रकार के ख्याल, डर इत्यादि महसूस होता है। लोग इसे अन्धविश्वास के चलते जादू, टोना आदि समझ लेते हैं। जबकि इस रोग का उपचार मानसिक विषेषज्ञ द्वारा कराया जाना अति आवश्यक होता है, नहीं तो व्यक्ति पागलपन एवं डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।
असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कशिश सक्सेना ने सभी आम-जन मानस को 3 नये कानूनों के बारे में एवं धारा-12 के वारे में महिलाओं को घरेलू हिंसा से सम्बन्धित व एस0सी0/एस0टी0 एवं किसी भी जाति की महिला एवं बच्चों आदि कैटागिरी जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं उनको निःषुल्क अधिवक्ता भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं से दिये जाते हैं साथ ही नालसा स्कीम व महिलाओं के साथ हो रहे विभिन्न प्रकार के अत्याचार से सम्बन्धित भी विस्तार पूर्वक जानकरी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरूष चिकित्सालय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मानसिक रोग चिकित्सक, मानसिक रोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआरएचयू में वन्यजीव संरक्षण पर सजी रक्षात्मक प्रदर्शनी

Sat Oct 11 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनएसआरएचयू में वन्यजीव संरक्षण पर सजी रक्षात्मक प्रदर्शनी,सागर मलिक *फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया वन्य जीव संरक्षण का संदेश लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स कमिटी की ओर से प्रद्रशनी का किया गया आयोजन* डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स […]

You May Like

advertisement