अयोध्या :बसपा, भाजपा, कांग्रेस को लगा झटका, 4 लोगों ने ने थामा सपा का दामन

अयोध्या:———-
बसपा, भाजपा, कांग्रेस को लगा झटका, 4 लोगों ने ने थामा सपा का दामन
बीकापुर से हमारे संवाददाता अमित सिंह की रिपोर्ट
गोसाईगंज/ अयोध्या
विधानसभा चुनाव 2022 का समय नजदीक आने के साथ-साथ राजनैतिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। राजनैतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं मे दल बदल के साथ जोड़ तोड़ करने के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम मे गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन कल्याण कारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य तूफानी गति से कर रहे हैं।पूर्व विधायक अभय सिंह एवं सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सुनील वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा,रामअरज वर्मा पूर्व महामंत्री फैजाबाद भाजपा, सुनील सिंह जिला महासचिव कांग्रेस छोड़ दर्जनों लोगों ने समाजवादी पटका, टोपी और झंडा तथा मिठाई खा कर समाजवादी पार्टी मे शामिल हो कर पार्टी की सदस्यता ली ।इस अवसर पर पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि आप सभी समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं। आप के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और मौजूदा डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों व गरीबों के खिलाफ जो षडयंत्र रचने का काम किए जा रहे हैं उसको बेनकाब करने का भी काम करें। सरकार ने पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसो तेल अन्य सामग्रियों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। महगांई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इसको कम करने में सरकार नाकाम हो चुकी है। अब एक ही रास्ता बचा है कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और प्रदेश की जनता को परेशानी से निजात दिलाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने किया लालकुआं कार्यालय का उद्घाटन,

Sun Jan 30 , 2022
स्लग –भाजपा प्रत्याशी मोहन विष्ट ने किया लाल कुआं कार्यालय का शुभारंभरिपोर्टर–जफर अंसारीस्थान– लाल कुआं भारतीय जनता पार्टी के लाल कुआं विधानसभा से प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने आज लालकुआं क्षेत्र के कार्यालय का उद्घाटन किया उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही मंडल कार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement