अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

अयोध्या:——
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूर नलकूप के पास पेड़ में शव लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पेड़रा मजरे सराय रघुनाथ निवासी अतुल वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा का दोपहर में शव गांव से पूरब दिशा में स्थित ट्यूबवेल के पास लगे आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों समेत स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ हल्का दरोगा मुन्नीलाल पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना को रवाना हो गए। बताया जाता है कि मृतक शुक्रवार की शाम परिजनों को घर से बताकर फूफा के यहां जाने के लिए निकला था। मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणो का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ पीड़ित पिता ने लगाया लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गायब कर देने का आरोप पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Sat Sep 16 , 2023
आजमगढ़ पीड़ित पिता ने लगाया लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गायब कर देने का आरोप पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित पिता नौशाद कुरैशी मोहल्ला चकला थाना कोतवाली ने पत्रकारों से बातचीत […]

You May Like

Breaking News

advertisement