अयोध्या :ग्रापए के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा व महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा को चुना गया

अयोध्या:————–
ग्रापए के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा व महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा को चुना गया
(ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उ प्र की जिला इकाई अयोध्या का हुआ गठन)
प्रेस क्लब में संगठन के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या इकाई की वार्षिक बैठक प्रेस क्लब अयोध्या में संपन्न हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ‘राजन’ की देखरेख में गठित हुई नई कमेटी में जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा को बनाया गया। जबकि महामंत्री पद पर ओम प्रकाश वर्मा को चुना गया। वर्ष 2022 की नई कमेटी का गठन प्रेस क्लब जनपद अयोध्या में संपन्न हुआ। इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं के साथ संगठन की मजबूती के लिए चिंतन और मंथन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा व उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,रामनेत वर्मा, शेख मोहम्मद इशाक को चुना गया।
महामंत्री पद पर ओम प्रकाश वर्मा,अवधरामयादव,अखिलेश सिंह व पवन कुमार पांडे को चुना गया।
कोषाध्यक्ष पद पर डा. दयाशंकर मौर्य को चुना गया।
मंत्री पद पर डॉ दिनेश तिवारी, कृष्ण सिंगार मिश्र,जितेंद्र यादव, पुरुषोत्तम दास गुप्ता को चुना गया।
संगठन मंत्री पद पर राजेश वर्मा, अमित तिवारी, कपिल देव वर्मा ,संपूर्णानंद बागी ,डॉक्टर विक्रम पाल सिंह को चुना गया।
प्रचार मंत्री पद पर रामराज, प्रेम प्रकाश गुप्ता,रमेश शर्मा, रमेश चंद्र पांडे , मनु श्रीवास्तव , अनूप कुमार श्रीवास्तव को चुना गया।
कार्यकारिणी सदसय रामसनेही लोधी, देव कुमार पांडे, प्रवीण कुमार चौहान, डॉ आनंद गोपालसिंह ,अजय पांडे को चुना गया।
तहसील अध्यक्ष पद पर रुदौली रवि प्रकाश गुप्ता,
मिल्कीपुर हृदय राम मिश्र,
सदर राम प्रकाश तिवारी,
बीकापुर अशोक कुमार वर्मा को चुना गया।
जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने कहा आदर्श पुरुष संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के पद चिन्हों पर चलते हुए संगठन को आगे बढ़ाना है। संगठन की शक्ति उसकी कार्यकारिणी होती है। पत्रकारों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठन सदैव तैयार है। नई ऊर्जा नए जोश के साथ संगठन को मजबूत बनाना होगा।
जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के सभी साथियों को नेक नियत के साथ सामाजिक हित में लेखनी निर्विवाद रुप से चलाना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ‘राजन’ ने कहा कि संगठन का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह संकल्पित रहना होगा। पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करना होगा।
महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि लेखनी को सदैव ईमानदारी के साथ जनहित में चलाना होगा। खबरों के साथ पक्षकार नहीं बनना चाहिए।
मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र ने कहा समाचार संकलन में यदि किसी पत्रकार साथी के साथ उत्पीड़न होगा तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
रवि प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष रुदौली ने कहा कि संगठन में संगठित रहकर पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा करते रहेंगे। यदि पत्रकारों का उत्पीड़न होगा तो संघर्ष करेंगे।बैठक को रामराज, राम प्रकाश तिवारी,अशोक कुमार वर्मा, दिनेश तिवारी, जितेंद्र कुमार यादव, रामनेत वर्मा, मनोज यादव, अखिलेश सिंह, दया शंकर मौर्य, शेख मोहम्मद इसहाक आदि ने सम्बोधित किया और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। सभी तहसीलों में सम्मेलन कराने पर चर्चा हुई।
अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत पर संगठन के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि

Sun Jan 30 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि। आजमगढ़।शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता और प्रदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement