अयोध्या: अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वा वार्षिकोत्सव का किया शुभारंभ

अयोध्या:———- 19नवम्बर2022
अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वा वार्षिकोत्सव का किया शुभारंभ मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या के रानोपाली स्थित श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वा वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ऋषिकेश उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गईं। इस अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय के बच्चों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य उमा दयाल शास्त्री ने ऋषिकेश उपाध्याय महापौर को माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। गुरुकुल महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव 19 नवंबर से शुभारंभ होकर 21नवंबर तक चलेगा यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है।कोविड काल में 2 साल यह वार्षिक उत्सव नहीं मनाया गया। इस वर्ष काफी उत्साह के साथ गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। और इसका समापन 21 नवंबर को होगा। इस कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, गुरुकुल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य उमा दयाल शास्त्री, अवधेश दास अध्यक्ष, विनय मनुचा कुलपति, भानु प्रताप सिंह मंत्री संयोजन, राजकुमार दास मुख्य अधिष्ठाता प्रबंधक, अंजनी कुमार गर्ग उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष, दान बहादुर सिंह उप मंत्री, देवव्रत मिश्रा लिपिक, महेश चंद तिवारी सहायक अधिष्ठाता,ओमप्रकाश मिश्रा, सर्वादिन तिवारी, आदि सम्मानित लोग इस कार्यक्रम में मौजूद।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: <em>जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने श्रद्धा को दी श्रद्धांजलि कहा- फास्ट्र ट्रैक काेर्ट में हाे सुनवाई, हत्यारे को मिले फांसी की सजा</em>

Sat Nov 19 , 2022
अयोध्या :———–19 नवंबर 2022जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने श्रद्धा को दी श्रद्धांजलि कहा- फास्ट्र ट्रैक काेर्ट में हाे सुनवाई, हत्यारे को मिले फांसी की सजामनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याआचार्य पीठ तपस्वीजी की छावनी, रामघाट पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने शनिवार को अपने आश्रम पर सनातनी बेटी श्रद्धा काे श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रद्धा […]

You May Like

Breaking News

advertisement