अयोध्या:सभी संचालित योजनाओं की पंचायती राज विभाग देगी जानकारी– अनुज झा

अयोध्या:_————–
सभी संचालित योजनाओं की पंचायती राज विभाग देगी जानकारी– अनुज झा
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
लखनऊ/अयोध्या
उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्वशासन के क्रिया-कलापों एवं कार्यो को देखने हेतु असम राज्य से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि, पंचायती राज एवं ग्राम विकास के अधिकारीगण को सम्मिलित करते हुए कुल 50 सदस्यीय दल का 24 से 28 सितम्बर, 2022 तक 05 दिवसीय एक्सपोज़र विजिट हेतु आज 23 सितम्बर को लखनऊ में आगमन हुआ है।यह जानकारी आज यहां निदेशक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिन्ट) अनुज कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि असम के एस0आई0पी0आर0डी0 के दो फैकल्टी उदीप्ता राज ब्रह्मा एवं मृदुपवन मेढ़ी के नेतृत्व में असम राज्य के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान आये हैं। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रतिनिधि मण्डल का भव्य स्वागत पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), उत्तर प्रदेश से मनीष कुमार मिश्र-फैकल्टी एवं आदित्य उपाध्याय-प्रशिक्षण प्रबन्धक द्वारा किया गया। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), लोहिया भवन, अलीगंज में प्रवास करेंगे।अनुज कुमार झा ने बताया कि कल 24 सितम्बर, 2022 को पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। 25 सितम्बर, 2022 को जनपद हरदोई के विकास खण्ड कछौना की ग्राम पंचायत हथौड़ा, व पुरवा 26 सितम्बर, 2022 को जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड मलासा की ग्राम पंचायत छतैनी व किशोरपुर 27 सितम्बर, 2022 को जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत पवैयाबाद तथा जनपद अयोध्या के विकास खण्ड सोहावल की ग्राम पंचायत सनाहा का एक्सपोज़र विजिट किया जायेगा। 28 सितम्बर, 2022 को असम दल द्वारा अपने एक्सपोज़र विजिट का अनुभव साझा किया जायेगा एवं लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जायेगा। 29 सितम्बर, 2022 को असम राज्य से आये 50 सदस्यीय दल पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) से असम राज्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रों में करे मां दुर्गा को प्रसन्न, होंगे अधूरे कार्य संपन्न : अमित मौदगिल

Sun Sep 25 , 2022
नवरात्रों में करे मां दुर्गा को प्रसन्न, होंगे अधूरे कार्य संपन्न : अमित मौदगिल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : ज्योतिष विद्या केन्द्र के संचालक पण्डित अमित मौदगिल ज्योतिषाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया की पितृपक्ष के बाद शारदीय नवरात्रि आ रहे हैं। आश्विन मास […]

You May Like

advertisement