अयोध्या: राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन का लोगों का हुआ लोकार्पण

अयोध्या:————
राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन का लोगों का हुआ लोकार्पण
लोगो संस्था का दिव्य दर्पण… रामानंद जी महाराज
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
जिले में रक्तदान के लिए चर्चित संस्था राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन का प्रतीक चिन्ह (लोगों) का लोकार्पण अयोध्या धाम स्थित परम हंस आश्रम के सभागार में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री श्री १००८ श्री रामानंद जी महाराज जी ने लोगो का लोकार्पण करते हुए कहा कि लोगो एक ऐसा दिव्य दर्पण होता है जिसमें संस्था के कार्य और उद्देश्य की झलक साफ दिखाई देती है।
परम हंस आश्रम के महंत राम उजागर दास जी महाराज जी ने कहा लोगो संस्था की विशिष्ट पहचान होती है और लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो, जिससे लोगो सार्थकता बनी रहें। अध्यक्षता राम शरण दास जी महाराज जी ने किया।
इस मौके पर अन्नपूर्णा रसोई के प्रबंधक व समाजसेवी राजेश चौबे ने कहा देश रक्तदान के मामले में आत्मनिर्भर हो, संस्था इसी उद्देश्य को लेकर कार्य में लगी हुई है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि जरूरतमंद लोग संस्था से संपर्क करके बिना किसी शर्त के ब्लड प्राप्त कर सकते है।
इस मौके पर संस्था का विस्तार भी किया गया जिसमें आकाश सिंह, विजय वर्मा, शशि रावत, इंद्र प्रीत सिंह बेदी, और मिन्हाज सुगरा जी को सर्व सम्मत से संस्था का पदाधिकारी नामित किया गया और वही गोसाईगंज कस्बे के प्रख्यात उद्यमी मुन्ना गुप्ता को अन्नपूर्णा रसोई का महामंत्री मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता जी, सुरेंद्र उपाध्याय, श्रीचंद्र तिवारी, डॉ तेज भान मिश्र,देवेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र पांडेय, साधना पुष्कर, खिलाड़ी यशस्वी राणा पुष्कर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: अयोध्या में फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री की शूटिंग का एक साथ शुभारंभ

Tue Jun 6 , 2023
अयोध्या:——–*अयोध्या में फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री की शूटिंग का एक साथ शुभारंभ *मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याउत्तर प्रदेश की जानी-मानी स्क्रीन वितरण कंपनी जिया इनफोकस फिल्म कंपनी एवं किलोवॉल्टज की फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री का आज भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में मुख्य अतिथि आचार्य सत्येंद्र दास महाराज […]

You May Like

advertisement