अयोध्या:दो भिखारियों ने साथी की ईंट से कूंचकर की हत्या पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

अयोध्या:————
दो भिखारियों ने साथी की ईंट से कूंचकर की हत्या
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। गुरूवार की देर रात कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सरयू घाट पर दो भिखारियों ने अपने ही साथी की ईंटों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। यही नहीं भिखारियों ने मृतक की आंख भी निकाल ली थी। पूरी रात दर्द से तड़प रहे अधेड़ को जब सुबह घाट पर लोगों ने देखा तो अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडेय समेत पुलिस विभाग के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के बाद शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
घटना नया घाट चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हुई है। सुबह लोगों ने लहुलूहान देखा तो उसे श्रीराम चिकित्सालय भिजवाकर पुलिस को सूचित किया। वहीं चिकित्सकों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, एसपी सिटी विजय पाल सिंह व सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल कर जायजा लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान 60 वर्षीय राम बहादुर गुप्ता निवासी बिहार के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। महंत रामदास के अनुसार हत्यारों ने श्याम की आंख भी निकाल ली है। नयाघाट चौकी इंचार्ज धमेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि तीनों व्यक्ति भीख मांगने का काम करते थे। गाली-गलौच करने वाले श्याम से बदला लेने के लिए दो आरोपियों ने हमला किया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22, 23 एवं 24 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

Sat Jan 22 , 2022
जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी, 2022/  मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22  जनवरी की शाम एवं रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement