अयोध्या:———–
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद तारुन ब्लाक ईकाई की बैठक हुई संपन्न
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
आज दिनाँक 23/1/2022 को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या की तारुन ब्लॉक इकाई की बैठक तारुन ब्लाक संरक्षक अशोक सिंह के निवास सोनौरा,तारुन पर सम्पन्न हुई। चुनाव आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में बैठक हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संचालन सूर्यभान सिंह अध्यक्षता ब्लाक संरक्षक अशोक सिंह ने किया। आज तारुन ब्लाक इकाई का विधिवत गठन हुआ। ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महामंत्री कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह राजू,सूर्यभान सिंह,संगठन मंत्री संजीत कुमार सिंह, विनोद सिंह, प्रशान्त सिंह,जसवन्त सिंह,कोषाध्यक्ष रमेश सिंह,लेखा निरीक्षक शीतला प्रसाद सिंह,कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह, अकिंचन कुमार सिंह, सन्तोष सिंह,केदारनाथ सिंह निर्वाचित किये गए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।संगठन द्वारा स्थापित किये जा रहे महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण के विषय में सभी को अवगत कराया। जिलामहामंत्री सूर्यभान सिंह ने सभी पदाधिकारियों को संगठन में सक्रियता से कार्य करने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह,चंद्रदेव सिंह,जिला संगठन मंत्री रविन्द्र नाथ सिंह,मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सिंह नगर महामंत्री विनोद सिंह, अमरदीप सिंह रिंकू मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी नगर सहित कई अन्य स्थानीय गणमान्य क्षत्रिय बन्धु उपस्थित रहे।
आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्मजयंती पर सभी ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया, अंततः राष्ट्रगान गा कर समापन किया गया।