श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयुर्टेक सेमिनार 15 मई को

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयुर्टेक सेमिनार 15 मई को

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 10 मई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आगामी 15 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर “आयुर्टेक : इनोवेशन इन आयुर्वेदिक टेक्नोलॉजी” विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आधुनिक तकनीक और पारंपरिक आयुर्वेद के समन्वय को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. बी वी. रमना रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से डॉ. राहुल तनेजा और केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) नई दिल्ली से डॉ.हेमंत पाणिग्रही एवं डॉ. बबीता यादव विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. राजा सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह सेमिनार तकनीकी नवाचारों को आयुर्वेद के क्षेत्र से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। इस विशेष अवसर पर ‘आयुर्टेक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता’ भी आयोजित की जाएगी,जिसमें छात्र आयुर्वेद एवं तकनीकी नवाचारों पर आधारित मॉडल को प्रस्तुत करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपए, द्वितीय को 2100 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। सेमिनार के संयोजक आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान के प्राचार्य प्रो.वैद्य देवेंद्र खुराना हैं,जबकि डॉ. प्रेरणा शर्मा एवं डॉ.जोरावर सिंह बूरा को सह समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आयोजन न केवल छात्रों को प्रेरित करेगा,बल्कि आयुर्वेद में तकनीकी नवाचारों की संभावनाओं को भी सामने लाएगा।
आयोजन सचिव प्रो. राजा सिंगला।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Sun May 11 , 2025
बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी कुरुक्षेत्र : बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से […]

You May Like

Breaking News

advertisement