आयुष विवि ने जारी किया आयुर्वेद स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का परिणाम

आयुष विवि ने जारी किया आयुर्वेद स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का परिणाम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

शत-प्रतिशत रहा आयुर्वेद स्नातकोत्तर प्रथम बैच के अंतिम वर्ष का रिजल्ट।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा कुलपति डॉ. बलदेव कुमार के निर्देशानुसार आयुर्वेद स्नातकोत्तर प्रथम बैच के अंतिम वर्ष का परिणाम जारी कर दिया गया है। आयुर्वेद के 5 विषयों में कुल 24 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। जिनका परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जहां से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स ने बताया कि आयुर्वेद स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के पांच विषयों पंचकर्म, शरीर क्रिया, शरीर रचना, कौमारभृत्य और शल्य तंत्र में विश्वविद्यालय द्वारा अक्टूबर मास में परीक्षाएं आयोजित की गई थी। कुल 24 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। जिनका परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने एमडी आयुर्वेद प्रथम बैच के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत परिणाम पर हर्ष जताते हुए सभी विद्यार्थियों को सुनेहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है। जो आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के उज्जवल भविष्य की ओर इंगित करता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि वैज्ञानिकों ने गुरुकुल फार्म का दौरा कर प्राकृतिक खेती की बारीकियों को समझा

Mon Dec 5 , 2022
कृषि वैज्ञानिकों ने गुरुकुल फार्म का दौरा कर प्राकृतिक खेती की बारीकियों को समझा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 5 दिसम्बर : दक्षिण भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए 120 से अधिक कृषि वैज्ञानिकों ने आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement