![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221204_171703-1024x436.jpg)
थाना- मेंहनगर
अपहरण कर बंधक बनाया गया अपहृत सकुशल बरामद घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
- पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- सूचनाकर्ता कुशल जायसवाल पुत्र अजय जायसवाल निवासी पडरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के द्वारा कि सोशल मीडिया पर आर्टिकल का काम करता हूँ। मेरी जान पहचान करीब 6 माह पहले दीपक यादव पुत्र रामअवतार यादव निवासी रायपुरपट्टी थाना मेंहनगर आजमगढ से हुई दीपक ने मुझको 60000 हजार वर्क करने हेतु दिये थे दिनांक 3-12-2022 को मैं मुम्बई से सुबह करीब 6 बजे दीपक के घर पर आया दीपक घर पर मौजुद मिले जब मैने अपना लैपटाप मांगने लगा तो कहे कि मेरा पैसा वापस कर दो तभी में लैपटाप वापस कंरूगा जब कि मैं उनके दिये गये पैसे का वर्क कर चुका था फिर भी मुझको अपनी गाडी न0 up50cc3232 स्कार्पियों में बंधक बनाकर गाडी में रखे हुऐ थे तथा मुझको अपने घर नही जाने दे रहे थे। तथा गाडी को गुप्त स्थान पर रखते थे मेरे द्वारा विरोध करने पर रास्ते में गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे मेरे जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 369/22 धारा 365/323/504 भादवि बनाम दीपक यादव पुत्र रामअवतार यादव सा0 रायपुर पट्टी थाना मेंहनगर आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. सुभाष तिवारी द्वारा संपादित की जा रही है।
- गिरफ्तारी की विवरण – दिनांक- 04.12.2022 को उ.नि. कन्हैयालाल मौर्य (प्रभारी थानाध्यक्ष) मय हमराह द्वारा अपहृत कुशल जायसवाल पुत्र अजय जायसवाल निवासीपडरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को अभियुक्त दीपक यादव पुत्र रामअवतार यादव सा0 रायपुर पट्टी थाना मेंहनगर आजमगढ़ के पास से बरामद करते हुए अपहृत के तहरीरी सूचना पर मु.अ.सं. 369/22 धारा 365/323/504 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त दीपक यादव उपरोक्त को समय करीब 09.20 PM पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों ऱजि. नं. UP50CC3232 को कब्जा पुलिस में लिया गया।
- गिरफ्तारी का स्थान– लखराव पोखरा समय 09.20 PM बजे
- पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं. 369/22 धारा 365/323/504 थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
- आपराधिक इतिहास- मु.अ.सं. 215/10 धारा 147/352/504 भादवि व 7 CLA ACT थाना तरवां
- गिरफ्तार अभियुक्त – दीपक यादव पुत्र रामअवतार यादव सा0 रायपुर पट्टी थाना मेंहनगर, आजमगढ़
- बरामदगी – अपहृत कुशल जायसवाल पुत्र अजय जायसवाल निवासीपडरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों रजि. नं. UP50CC3232 बरामद
- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ.नि. कन्हैयालाल मौर्य (प्रभारी थानाध्यक्ष) मय हमराह का0 सोनू यादव, का0 हिमांशु गिरि, का0 विजेन्द्र धुसिया व म0का0 सुप्रिया राय थाना मेंहनगर आजमगढ़ ।