![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230414_151507.jpg)
थाना- मेंहनगर
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
वादिनी लालती देवी पत्नी प्रभुनाथ ग्राम करौती थाना मेंहनगर जिला आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी अपने आबादी की जमीन आ0नं0 911 मि0 रकबा 0.018 हे0 मे अपना पक्का व सेहन आदि बनाकर गृहस्ती के सारे सामानों के साथ काफी दिनो से सपरिवार रह रही है उक्त आबादी, मकान व सहन पर अभियुक्त रामरुप पुत्र रामधारी द्वारा मा0 न्यायालय मे एक वाद दाखिल किया गया था जिसे मा0 न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया। अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन को कल्पनाथ पुत्र रिबई ग्राम-गजोर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 26.12.2022 को चुपके से बैनामा कर दिया गया। उक्त षड्यन्त्र की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा मा0 न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें मा0 न्यायालय से अभियोग पंजीकृत करने का आदेश प्राप्त हुआ, जिसके अनुपालन मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि बनाम 1.रामरूप पुत्र रामधारी निवासी करौती थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 2.कल्पनाथ पुत्र रिबई निवासी गंजोर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की विवरण –
आज दिनांक 14.04.2023 को उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामरूप पुत्र रामधारी निवासी करौती थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष को जयनगर तिराहा से समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु.अ.सं. 102/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
रामरूप पुत्र रामधारी निवासी करौती थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य मय हमराह थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़