आज़मगढ़:बीजेपी प्रत्याशी कार्यालय का हुआ उदघाट्न

बीजेपी प्रत्याशी कार्यालय का हुआ उदघाट्न

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपना चुनाव कार्यालय मुन्डा स्थित आवास पर विधिवत हवन पूजन कर बनाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता की जो सेवा हुए हैं आजमगढ़ की सदर सीट पर दस मार्च को अखिलेश मिश्रा गुड्डू ही विधायक निर्वाचित होंगे। आजमगढ़ की सदर सीट पर चालिस साल से एक ही विधायक का कब्जा है लेकिन विकास का एक भी काम नहीं हुआ अबकी बार वह कब्जा खत्म होगा। आजमगढ़ से पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र एक विधायक भाजपा का जीता था लेकिन हमारी सरकार ने आजमगढ़ के विकास में कोई भेद-भाव नहीं कि देश और प्रदेश के साथ आजमगढ़ का भी भरपूर विकास भाजपा सरकार ने किया है।
इस अवसर पर सदर विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू आजमगढ़ की चालिस साल से एक ही विधायक सदर विधानसभा में होने के बाद भी आजमगढ़ विकास के लिए तरसता रहा है। अभी बरसात के मौसम में शहर पानी में डूबा रहा । दो महीने लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा।चालिस साल से शहर में सीवर लाइन की उचित व्यवस्था न रहने के कारण ऐसी बनी हुई है। सदर की जनता भी इस बार बदलाव करने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर रामानी सिंह, धनश्याम पटेल, सहजानंद राय,चन्डेश्वर राय,अमित तिवारी, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, शिवनाथ सिंह, विनोद राय, देवेन्द्र सिंह, डा दुर्गा प्रसाद अस्थाना, सचिदानंद सिंह, डा श्याम नारायण सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, जनार्दन सिंह गौतम, राकेश राय,सुधीर अग्रवाल, मनीष रत्न अग्रवाल, सूरज राय, पवन सिंह मुन्ना, सुक्खु राम भारती, ब्रजेश यादव,अजय सिंह, विवेक निषाद,विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, बबिता जसरासरिया समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਨਮਾਨਿਤ, ਐਵਾਰਡ ਹੁਣ ਰਾਜਨੀਤੀ ਦਾ ਬੱਕਰਾ ਬਣ ਕੇ ਰਹਿ ਗਏ ਹਨ-ਪੀ.ਸੀ ਕੁਮਾਰ</em>

Sat Feb 12 , 2022
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 12 ਫਰਵਰੀ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ ]:- ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਵਿਚ ਆਪਣਾ ਵੱਡਮੁਲਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਪਿਛਲੇ 40 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਭਾਰਤ ਬਨਾਉਣ ਵਾਲੇ ਪਰਮ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ੍ਰੀ ਪੀ.ਸੀ ਕੁਮਾਰ […]

You May Like

advertisement