आज़मगढ़: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का अभियोग पंजीकृत के मामले में उ0नि0 हिरासत में


थाना- कप्तानगंज

1.पूर्व की घटना का विवरण- वादी मुकदमा श्री संतोष कुमार पुत्र सोम्मर राम निवासी अमिलाई थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया। आवेदक के प्रार्थना पत्र की जांच कर आख्या क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा 10.4.23 को प्रेषित की गयी।

आरोपी उ0नि0 मोहन प्रसाद द्वारा आवेदक को छोड़ने के एवज में 30 हजार रूपये उत्कोच की मांग की गयी । जांच से यह आरोप सत्य पाये जाने के आधार पर प्राप्त प्रार्थना पत्र व जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 10.04.2023 को क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राजेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उ0नि0 मोहन प्रसाद पुत्र स्व0 महेन्द्र राम निवासी जलाली पट्टी थाना मण्डुआडीह जनपद वाराणसी (वरूणा कमिश्नेट) हाल पता थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को कप्तानगंज थाना परिसर में स्थित अपने आवास से समय 12.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रेत्तर कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 87/2023 धारा 7 भ्रा0नि0 अधि0 थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- उ0नि0 मोहन प्रसाद पुत्र स्व0 महेन्द्र राम निवासी जलाली पट्टी थाना मण्डुआडीह जनपद वाराणसी (वरूणा कमिश्नेट) हाल पता थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –

  1. श्री गौरव शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर मय हमराह जनपद आजमगढ़
  2. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना कप्तानंगज जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: गुरु नानक पब्लिक स्कूल का 25 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ,

Mon Apr 10 , 2023
सेवा सिंह श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल प्रेम नगर में 25 वीं स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन। देहरादून (10 अप्रैल) प्रेम नगर स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में इसके 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement