आज़मगढ़:गोविन्द दूबे बनाये गये ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के शहर/नगर अध्यक्ष

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

गोविन्द दूबे बनाये गये ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के शहर/नगर अध्यक्ष

आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों की एक बैठक गुरुवार को शहर के एलवल स्थित जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय के आवास पर बैठक की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से गोविन्द दूबे को शहर/ नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि गोविन्द दूबे का ब्राह्मण समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं लगन को दृष्टिगत रखते हुए नगर के स्वजातीय ब्राह्मण बन्धुओं को परिषद के उद्देश्यों से जोड़ने एवं उनके सामाजिक,आर्थिक तथा राजनैतिक विकास में सहयोग करने के लिए उन्हें ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है ।अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पाण्डेय ने गोविन्द दूबे को निर्देशित किया कि वह एक माह के अन्दर अपनी कार्य समिति का गठन कर कैम्प कार्यालय को सूची प्रेषित करें।
इस दौरान गोविन्द दूबे ने जिलापदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह शहर के सभी मुहल्लों में सघन सदस्यता अभियान चलाकर ब्राह्मण परिवारों को संगठन से जोड़कर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद को मजबूती प्रदान करेंगे।
बैठक के दौरान महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, आनन्द उपाध्याय, राधेश्याम मिश्रा, रामाश्रय उपाध्याय, सतीश चन्द्र पाण्डेय, निशीथ रंजन तिवारी, सतीश कुमार पाण्डेय, वैभव पाण्डेय आदि पदाधिकारी ने गोविन्द दूबे को बधाई दिया ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:पुलिस ने अभियान चलाकर महिला सुरक्षा संबंधी दी जानकारी

Fri Jan 21 , 2022
तिर्वा इंदरगढ़ कन्नौज पुलिस ने अभियान चलाकर महिला सुरक्षा संबंधी दी जानकारी।संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र मे महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के क्रम में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान में एंटी रोमियो पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement