आज़मगढ़:लखनऊ में मुख्तार अंसारी की संपत्ति कुर्क करने हेतु आजमगढ़ से पुलिस रवाना

लखनऊ में मुख्तार अंसारी की संपत्ति कुर्क करने हेतु आजमगढ़ से पुलिस रवाना, एसपी ने दी जानकारी।
बतादे कि एसपी अनुराग आर्य ने अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आईएस 191 इंटर स्टेट गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की लखनऊ में अपराध से अर्जित एक करोड़, 44 लाख, 84 हजार की संपत्ति कुर्क की जाएगी। वर्तमान में इस संपत्ति की कीमत तीन करोड़ से अधिक की है। यह प्रापर्टी गैंगेस्टर एक्ट 14 ए के तहत कुर्क की जाएगी। वर्ष 2007 में माफिया ने करोड़ो की जमीन को औने-पौने दामों में रजिस्ट्री कराया था। जिले में 2014 में माफिया मुख्तार अंसारी के विरूद्ध आजमगढ़ जिले के तरवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, और मुख्तार सहित 11 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले की विवेचना प्रशांत श्रीवास्तव कर रहे हैं। इसी रिपोर्ट पर माफिया के विरूद्ध यह कार्रवाई की जा रही है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि मुख्तार की संपत्ति कुर्क करने के लिए आजमगढ़ की पुलिस व विवेचक भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य में लगातार अपराधियों के विरूद्ध 14 ए गैंगेस्टर एक्ट के विरूद्ध अभियान चलता रहेगा और संपत्ति जब्त की जाती रहेगी। विवेचना से पता चला कि बहुत सी संपत्ति ऐसी है जो अपराध से अर्जित की गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़ :मेहनगर मे देव दीपावली को बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर

Sun Nov 21 , 2021
मेंहनगर में देव दीपावली को बाइक हुई चोरी में पीड़ित ने तहरीर दिया आज मेंहनगर कस्बे के रहने वाले दुर्गा प्रसाद सेठ की मोटरसाइकिल चोरो ने देव दीपावली की रात चोरी कर लिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि देव दीपावली में मेरी गाड़ी सिटी 100 up50 4901 बजाज की जो […]

You May Like

advertisement