आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेद तैयार कर बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार

थाना-रौनापार
फर्जी दस्तावेद तैयार कर बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-
दिनांक 12.02.2023 को वादिनी भगवनिया देवी पत्नी स्व0 रधुनाथ मौर्या निवासी रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1- पंकज पुत्र ओमप्रकाश मौर्य निवासी रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 2- नीरज मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य निवासी रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को चश्मा बनवाने, आधार कार्ड में संशोधन करवाने व प्रधानमंत्री कृषि निधि बनवाने के नाम पर तहसील ले जाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर हस्ताक्षर कराकर फर्जी बैनामा करा लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों रामनयन मौर्य पुत्र जगदीश मौर्य ग्राम बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व रामजियावन पुत्र वासदेव ग्राम जमुआरी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। पूर्व में मुकदमा उपरोक्त के 02 अभियुक्तों 1- पंकज पुत्र ओमप्रकाश मौर्य निवासी रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 2- नीरज मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य निवासी रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को माननीय न्यायालय के रिमाण्ड पर जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध किया जा चुका है।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 12.08.2023 को उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त रामनयन मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या निवासी बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को करखिया मोड़ से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 35/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 35/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
रामनयन मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या निवासी बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1-उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2-का0 अखिलेश पटेल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है : सुभाष गर्ग

Sat Aug 12 , 2023
देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है : सुभाष गर्ग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राजस्थान के खाटू श्याम में आयोजित अग्रवाल वैश्य समाज की दो दिवसीय कार्यशाला से कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल वापस लौटा। कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : अग्रवाल वैश्य समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement