आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश : मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

थाना- मेंहनगर
मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादी श्री राजेन्द्र कुमार पुत्र सूलचन्द ग्राम गोपालपुर उटनी थाना मेंहनगर आजमगढ ने सूचना दिया कि दिनांक 28.07.23 को समय करीब 7 बजे शाम को मैं अपनी दुकान से आ रहा था कि करनेहुआ चौराहे पर मेरे भाई से पैसे के लेन देन की बात को लेकर संदीप पुत्र शंकर राम आनन्द पुत्र राजेन्द्र राम अविनाश पुत्र छोटई राम सूरज पुत्र सुरेश राम साकिनान करनेहुआ शराब के नशे में मुझे रोक दिये और गाली गुप्ता मारपीट की गयी, जिसमें काफी चोटे आई है मौके पर मेरे भाई धमेन्द्र, जितेन्द्र पुत्र गण सूलचन्द को भी मारने लगे जिससे हम लोगो को गम्भीर चोटे आई है मौके पर जितेन्द्र कुमार मारने से बेहोश हो गये, तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 337/23 धारा 323/504/506/308 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। विवेचना से धारा 307 भादवि की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 10.08.2023 को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह हितेन्द्र कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र शंकर राम निवासी करनेहुआ थाना मेंहनगर आजमगढ को अभियुक्त के घर बहद ग्राम करनेहुआ से समय 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पुत्र शंकर राम निवासी करनेहुआ थाना मेंहनगर आजमगढ
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं 337/23 धारा 323/504/506/308/307 भादवि थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह हितेन्द्र कुमार व का0 कमलेश मौर्या थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म का आरोपीअभियुक्त गिरफ्तार

Thu Aug 10 , 2023
थाना- महराजगंजदुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व की घटना/इतिहास–दिनांक 09.08.23 को वादिनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की पुत्री के साथ अभियुक्त जीते उर्फ जीत बहादुर यादव पुत्र स्व0 झिनकू यादव सा0 कुड़ही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा दुष्कर्म किया गया, जिसके सम्बन्ध में […]

You May Like

Breaking News

advertisement