आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश: फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगो से दोस्ती कर महंगे गिफ्ट व करोडो रुपये देने के बहाने 18 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग के वांछित साइबर अपराधी सिविल इंजीनियर धीरज सिंह गिरफ्तार, 50 हजार रु0, 02 लैपटॉप व् आईफ़ोन बरामद

थाना साइबर क्राईम, परिक्षेत्र आजमगढ़
फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगो से दोस्ती कर महंगे गिफ्ट व करोडो रुपये देने के बहाने 18 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग के वांछित साइबर अपराधी सिविल इंजीनियर धीरज सिंह गिरफ्तार, 50 हजार रु0, 02 लैपटॉप व् आईफ़ोन बरामद

दिनांक 19-10-2022 को राजेश कुमार, सिधारी आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया की फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लोट ने दोस्ती कर 25,000 UK Pound व् महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी हैं। जिसकी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 17/2022 धारा 419,420 भादवि व 66 सी, 66 डी आई0टी0एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, एंव पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से नवादा व् नालन्दा बिहार अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 07 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था, जिसमे 05 अभियुक्तों को पूर्व में बिहार राज्य के नवादा व् नालंदा से गिरफ्तार किया गया था व् मुख्य अभियुक्त सिविल इंजीनियर धीरज सिंह की तलाश की जा रही थी.
कल दिनांक 09-08-2023 को वांछित मुख्य अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी K.H.No. 1273 गली नं. 15 के ब्लाक स्वरूप नगर लिबास पुर नार्थ वेस्ट दिल्ली व स्थायी पता ग्राम भटौला थाना हरदुआगंज पोस्ट शेखुपुर जलाली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को मोबाइल लोकेशन के आधार पर कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. तत्पश्चात गिरफ्तार आरोपी को मु0अ0सं0 17/2022 धारा 419,420, 467,468,471 भादवि व 66 सी, 66 डी आई0टी0 एक्ट में मा0 न्यायलय सी.जी.ऍम. आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.

पूछ-ताछ का विवरणः-
अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त धीरज सिंह 01 वर्ष पूर्व बुरारी दिल्ली में रहता था जहा उससे नेपाल का रहने वाला अमन शाह व् अभिषेक से मुलाकात हुई और उसी के साथ मिलकर गिफ्ट फ्रॉड व् फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी करना सिखा था. उपरोक्त मुकदमे में विदेशी महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती कर UK Pound व् महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क, फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी भी मेरे व् पूर्व में जेल गए साथियों द्वारा की गयी थी. जाँच के दौरान ज्ञात हुआ की गिरफ्तार अभियुक्त धीरज सिंह के 13 बैंक खाते अलग अलग बैंको में खोले गये है जिनकी गहराई से जाँच की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त धीरज सिंह ने बतया की इस अपराध में अमन शाह की महिला मित्र सोनिया जो दिल्ली की रहने वाली है, जो साइबर अपराध में सहयोग करती है. अभियुक्तों के अन्य बैंक खातो व् साइबर अपराध से कमाई हुई सम्पतियो के बारे में जाँच की जा रही है.

अभियुक्त का विवरण
धीरज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी K.H.No. 1273 गली नं. 15 के ब्लाक स्वरूप नगर लिबास पुर नार्थ वेस्ट दिल्ली व स्थायी पता ग्राम भटौला थाना हरदुआगंज पोस्ट शेखुपुर जलाली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश (सिवल इंजीनियर )
बरामदगी
लैपटॉप – 02 अदद , आई फ़ोन – 01 अदद, ATM कार्ड – 04 अदद व् अन्य आई कार्ड
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं 17/2022 धारा 419,420, 467,468,471 भादवि व 66 सी,66 डी आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

गिरफ्तारी टीम
1- प्रभारी निरीक्षक श्री विमल प्रकाश राय 2- उ०नि प्रमोद कुमार 3- मु०आ0 मनीष सिंह 4- मु०आ0 हेमन्त यादव 5- का0 सभाजीत मौर्या 6- का0 महिपाल यादव – साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश : मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu Aug 10 , 2023
थाना- मेंहनगरमारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादी श्री राजेन्द्र कुमार पुत्र सूलचन्द ग्राम गोपालपुर उटनी थाना मेंहनगर आजमगढ ने सूचना दिया कि दिनांक 28.07.23 को समय करीब 7 बजे शाम को मैं अपनी दुकान से आ रहा था […]

You May Like

Breaking News

advertisement