आजमगढ़: सरकारी भीटा भूमि पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़: सरकारी भीटा भूमि पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़। जनपद के सठियांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटौरा में सरकारी भीटा (ग्राम समाज) की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव निवासी सरबजीत गौड़ पुत्र स्वर्गीय दहलू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भू-माफिया प्रवृत्ति के लोगों पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, गांव की सार्वजनिक उपयोग की भूमि (भीटा) पर बाहरी एवं दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। सरबजीत गौड़ का कहना है कि उन्होंने सिविल कोर्ट का आदेश भी मौके पर दिखाया था। सूचना मिलने पर पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचे और कब्जा रोकने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करने पर आमादा बताया जा रहा है।

प्रार्थी ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि मामला न्यायालय में विचारा धिन है

सरबजीत गौड़ द्वारा प्रस्तुत बयान हलफी में कहा गया है कि वे ग्राम भटौरा, परगना मोहम्मदाबाद, तहसील सदर, जिला आजमगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने प्रार्थना पत्र में लिखी गई सभी बातों को अपनी जानकारी के अनुसार सत्य बताया है तथा किसी भी तथ्य को न छिपाने की बात कही है। बयान का सत्यापन दीवानी कचहरी आजमगढ़ में कराया गया है।

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के प्रयास की सूचना से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीटा भूमि गांव के सामुदायिक उपयोग की संपत्ति है, जिस पर अवैध कब्जा होने से भविष्य में सार्वजनिक उपयोग प्रभावित होगा।

अब मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमसा तट के पास नरौली के बगल में जहां पर यज्ञ हो रहा है वहां के परागण के रोड के दोनों पटरी पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान

Tue Feb 24 , 2026
आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर तमसा तट के पास नरौली के बगल में जहां पर यज्ञ हो रहा है वहां के परागण के रोड के दोनों पटरी पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस […]

You May Like

advertisement