मां पीतांबरा पीठ में चल रहा बगलामुखी प्रकोत्सव महायज्ञ सात लाख आहुतियों के साथ सम्पन्न

मां पीतांबरा पीठ में चल रहा बगलामुखी प्रकोत्सव महायज्ञ सात लाख आहुतियों के साथ सम्पन्न।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा, 4 फरवरी : गांव धनीरामपुरा स्थित मां पीतांबरा पीठ में चल रहे पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकोटत्सव महायज्ञ आज भारत साधुसामाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी जी महाराज व महंत भीम पुरी के सानिध्य में सात लाख आहुतियों, संत – महात्माओं के प्रवचन, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। यज्ञाचार्य डा. अभिषेक कुश सहित 51 विद्धान ब्राह्मणों द्वारा पूरे विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ सभी यजमानों से पूर्णाहूति डलवाई गई। महायज्ञ में महामंडलेश्वर 1008 विद्या गिरी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश कलायत, इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता पटियाला, पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर सहित विभिन्न प्रदेशों से शामिल हुए यजमानों व सैंकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा महायज्ञ में आहुतियां डालकर अपने सुखमय जीवन की कामना की गई। यज्ञशाला सहित पूरा पंडाल मां पीताम्बरा के प्रिय पीले रंग में रंगा दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, अजय कौशिक अधिवक्ता , युधिष्ठिर बहल, स्वामी रोशन पुरी, महंत चमन गिरी, महंत लाल गिरी, स्वामी खटवांग पुरी, विपिन काहडा, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, शिवचरण बहल, सतविद्र संधू, मनीष कौशिक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीधाम वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन एवं सिद्ध स्थल है मां कात्यायनी शक्तिपीठ

Sat Feb 4 , 2023
श्रीधाम वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन एवं सिद्ध स्थल है मां कात्यायनी शक्तिपीठ। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उत्तरप्रदेश वृन्दावन : राधाबाग – केशवाश्रम क्षेत्र स्थित कात्यायनी सिद्ध पीठ में चल रहे मन्दिर के शताब्दी समारोह से श्रीधाम वृन्दावन का कोना-कोना भक्ति रस से सराबोर हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement