बालघर कुरुक्षेत्र में मनाया गया बैसाखी पर्व

बालघर कुरुक्षेत्र में मनाया गया बैसाखी पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बैसाखी पर्व पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : श्रीमद भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। जिन में भांगड़ा, गिद्दा, पंजाबी गीत, शब्द कीर्तन आदि प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गई। बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुखबीर चंद एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बैसाखी का त्यौहार देश के अलग-अलग भागों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। बैसाखी का त्यौहार सिख धर्म की स्थापना एवं फसलों के पक जाने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इस महीने में रबी की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है और पकी हुई फसल को काटने की शुरुआत भी हो जाती है। इसी लिए यह त्यौहार 13 अप्रैल को मनाया जाता है।
इसी दिन 13 अप्रैल 1699 को सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। आज के दिन ही पंजाबी नए साल की शुरुआत भी करते हैं। इसके साथ ही यह दिन मौसम में बदलाव का दिन भी माना जाता है। अप्रैल के महीने में सर्दी पूरी तरह से खत्म हो जाती है और गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। मौसम के बदलाव के कारण भी इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बैसाखी का पर्व हम सबके जीवन में हर्ष उल्लास का आगमन करता है।
प्रधानाचार्य द्वारा समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी गण को भी बैसाखी के पर्व की बधाइयां भी दी।
बैसाखी पर्व पर स्कूल के नन्हे बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी

Thu Apr 13 , 2023
जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने बैसाखी पर्व पर रंग बिरंगी पंजाब पोशाक में नृत्य एवं भांगड़ा किया। कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement