बरेली: भाजपा सरकार को काँग्रेस से इतना डर है कि जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरैस्ट

भाजपा सरकार को काँग्रेस से इतना डर है कि जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरैस्ट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : काँग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालयों की घेराबन्दी के आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को सिरौली स्थित उनके आवास की घेराबंदी कर उनको हाउस अरेस्ट कर लिया ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सिरौली स्थित अपने आवास से आज सुबह जब बरेली के लिए निकलने को हुए तभी पुलिस ने उनको रोक लिया उनकी पुलिस प्रशासन से तीखी नोक झोंक हुई लेकिन प्रशासन नहीं माना और उनको हाउस अरेस्ट कर लिया ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा भाजपा योगी सरकार पुलिस को आगे करके हमें घर से निकलने से तो रोक सकती है। लेकिन हमारे हौंसलों को नहीं रोक सकती ।
उन्होंने कहा कि पिछले लगभग एक दशक से केंद्र की सत्तारूढ मोदी सरकार द्वारा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही थी जो आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई ।
इस सरकार द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्रीमती सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर यंग इंडिया मामले को लेकर ई डी की कार्रवाई की गई थी जिसका मामला माननीय न्यायालय में चल रहा था माननीय न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला देते हुए माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के खिलाफ ई डी द्वारा की जा रही कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया माननीय अदालत ने फैसला दिया है की ई डी का मामला उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है साथ ही माननीय न्यायालय ने यह भी कहा कि इसमें मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं है संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं हुआ है यह सभी आरोप निराधार है माननीय न्यायालय के इस आदेश से इस सरकार के मंसूबे पूरे देश के सामने बेनकाब हो गए ।
जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से।
चप्पा चप्पा गूँज उठेगा काँग्रेस के नारों से।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली :समर्पण एक प्रयास संस्था द्वारा 1100 कंबलों के अलावा टोपी मफलर और मौजों का किया गया वितरण

Fri Dec 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कड़ाके की सर्दी को देखते हुए समर्पण एक प्रयास संस्था द्वारा लगातार छठी बार जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एवॅ अन्य जरूरतमंदों को 1100 कंबलों के अलावा टोपी, मफलर और मौजों का वितरण किया । संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया […]

You May Like

advertisement