बरेली: मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने अधिकारियों के साथ रैन बसेरों का जायजा लिया और नगर-निगम प्रशासन से जरूरतमंद को ठंड से बचने के लिए कम्बल तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश

मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने अधिकारियों के साथ रैन बसेरों का जायजा लिया और नगर-निगम प्रशासन से जरूरतमंद को ठंड से बचने के लिए कम्बल तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश

दीपक शर्मा( संवाददाता)

बरेली : बढ़ती सर्दी में ठिठुरते निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरे कंबल और अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद बरेली में नगर निगम, बरेली द्वारा 07 महत्वपूर्ण स्थानों पर 415 क्षमता के रैन बसेरो की व्यवस्था की गयी है, 1-हरून नगला शेल्टर होम, 2- अयूब खॉ चौराहा, 3- छोटी बिहार, 4- बाकरगंज, 5-बदायूँ रोड, 6- प्रेम नगर व 7- सैदपुर हॉकिंस है, जिसमें से 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी हैं। उन्होंने सभी बेसहारा निर्धन लोगों को कंबल मुहैया कराएं जाने और अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि कंबल खरीद में स्थानीय बुनकरों और उत्पादकों को ध्यान में रखकर खरीददारी की जा रही है। इससे की रोजगार में भी स्थानीय स्तर पर बढ़ावा मिल सके। गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बसअड्डे और सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी से ठिठुरने वाले गरीबों को रैन बसेरे में ठहराने और उनकी समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।सार्वजनिक स्थानों पर जलाएं अलाव कमिश्नर ने नगर आयुक्त समेत अफसरों को निर्देश दिए कि वह शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करें। शहर के ऐसे चौराहे जहां लोग रात में इकट्ठे होते हैं। रिक्शा चालक व अन्य बेसहारा लोग चौराहों पर रहते हैं। सर्दी से बचाव के लिए ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराएं साथ ही सभी रैन बसेरे एक्टिव करें, और साफ सुथरा रखने व शहर में रैन बसेरा को एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाएं। रैन बसेरों की साफ सफाई रखें। बिस्तर गंदे न हो।वहां रहने वाले लोगों की समुचित सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। जनपद बरेली में शीत लहर से 33 लाख धनराशि प्राप्त हुयी है। जनपद में 27 रैन बसेरो की व्यवस्था की गयी है, 104 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व 7500 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
जनपद बदायूँ में शीत लहर के दृष्टिगत 350 क्षमता के 20 रैन बसेरो, 85 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तथा 6000 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जनपद पीलीभीत में 16 रैन बसेरों, 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं 5600 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं। जनपद शाहजहाँपुर में 19 रैन बसेरों, 32 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व 6000 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: जनक दुलारी सीता विवाह कथा भाव के साथ भक्ति में गोता लगाया

Thu Dec 22 , 2022
जनक दुलारी सीता विवाह कथा भाव के साथ भक्ति में गोता लगाया आजमगढ़| में लगातार श्रीराम कथा का पाचवे दिन वाचक पऺ० श्री सीता राम नाम शरण जी कहा की महाराज ने कहा भगवान को भी परसुराम के क्रोध से को भी सामना करना पड़ा| बड़ी विचित्र बात है कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement