![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230415-WA0055.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230415-WA0056.jpg)
कल से होगी नामांकन प्रक्रिया शुरू, जमानत और नामांकन राशि बढ़ी
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नगर निगम के पार्षद चुनाव में खर्च कर सकेंगे 3 लाख, नामांकन शुल्क और जमानत राशि में भी इजाफा बरेली में नगर निकाय चुनाव दूसरे चरण में है। बीते साल के मुकाबले इस बार चुनाव में प्रत्याशियों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। राज्य निर्वाचन आयोग का प्रत्याशियों के खर्च को लेकर पत्र आ गया है।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव, 2023 का खर्च बढ़ गया है। नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी 3 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। हालांकि पहले पार्षद की खर्च सीमा 2 लाख रुपए थी। नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की खर्च सीमा 40 लाख रुपये हो गई है। यह पहले 25 लाख रुपए थी। मगर, इस बार मेयर प्रत्याशी 15 लाख रुपये अधिक खर्च कर सकेंगे। इसके साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) की खर्च सीमा में भी इजाफा किया गया है, तो वहीं नामांकन शुल्क और जमानत राशि भी बढ़ा दी गई है।